Tum mujhe kab tak rokoge

 Tum mujhe kab tak rokoge-

मुट्ठी में कुछ सपने लेकर,
भरकर जेबो में आशा़यं 
 दिल मे है अरमान यही , कुछ कर जायं....
कुछ कर जायं..........।।
सूरज सा तेज नही मुझमे,
दीपक सा जलता देखोगे.......
सूरज सा तेज नही मुझमे
दीपक सा जलता देखोगे।
अपनी हद रौशन करने से,तुम मुझको कब तक रोकोगे
तुम मुझको कब तक रोकोगे.......।।
मै उस माटी का वृछ नही 
जिसको नदीयो ने सीचा है
बंजर माटी मे पलकर मैने.....
मृत्यु से जीवन खीचा है......
मै पत्थर पर लिखी इबारत हूं.......
शीशे से कब तक तोड़ोगे ......
मिटने वाला मै नाम नही....
तुम मुझको कब तक रोकोगे,
इस जग में जितने जुल्म नही,
उतने सहने की ताकत है.....
तानो के भी शोर मे रहकर सच कहने की आदत है।
मै सागर से भी गहरा हूं....
तुम कितने कंकड़ फेकोगे
चुन-चुन कर आगे बढुंगा मै.....
तुम मुझको कब तक रोकोगे
झुक-झुककर सीधा खड़ा हुआ,
अब फिर झुकने का शौक नही....
अपने ही हाथो रचा स्वंय .......
तुमसे मिटने का खौफ नही
तुम हालातो की भट्टी में
जब-जब भी मुझको झौकोगे
तप

-तपकर सोना बनूंगा मै.....
तुम मुझको कब तक रोकोगे
तुम मुझको कब तक रोकोगे।

Comments

Popular posts from this blog

SAD LOVE STORY 2021

Sad shayari in Hindi 2021